Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 अप्रैल 2019: आज सूर्य देव की कृपा से इन 5 राशियों का खिल उठेगा भाग्य, जानें अपना भी हाल..

Apr 13 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 14 अप्रैल 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको अपने शत्रुओं द्वारा बनाई गई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं | आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है | खर्च में वृद्धि होने की आशंका है, जो आपके तनाव का कारण बन सकती है | अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है | आज संतान पक्ष के सन्दर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका स्वभाव तर्कपूर्ण और जिद्दी हो सकता हैं | जहाँ तक हो सके तर्क –वितर्क से दूर रहेंने का प्रयास करें | पारिवारिक सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं | जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा | आर्थिक सन्दर्भ में दिन सहायक नहीं है, इसलिए किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहने की कोशिश करें | पढ़ाई अथवा किसी व्यवसाय हेतु आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
व्यावसायियों को नए रुझान, और रास्ते मिलेंगे जो उनके धन में वृद्धि कर सकते हैं | आज आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं | आपकी व्यावसायिक यात्रा के कारण घर में कलह होने की आशंका है, जो आपके में थोड़ा तनाव ला सकती है | माता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकती है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
व्यावसायिक सन्दर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू कर सकते है या आप एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते है जो भविष्य में आपके लिए अति लाभदायक सिद्ध होगा | पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा | आप आपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी | आज के दिन आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम को बेहतर ढंग से करेंगे | शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल आपको अवश्य मिलेगा | जीवनसाथी या किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आज तू- तू, मैं -मैं हो सकती है | स्वास्थ्य शुभ रहेगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक़्क़ी हासिल कर सकते हैं | शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है | व्यावसायिक सन्दर्भ में आपके पास कई नवीन अवसर हो सकते हैं | अपने लक्ष्यों को आंखों से ओझल न होने दें | जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है | इसके साथ बिगडते पारिवारिक संबध आपकी चिन्ताओं में वृद्धि कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
व्यावसायिक सन्दर्भ में आज अपने आप को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है | जीवनसाथी के साथ गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण रह सकता है | भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप खुद को असहाय महसूस कर सकते है | ठंड या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों के खिलाफ आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
व्यापारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आप अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त प्राप्त करेंगे और कमाई में उन्नति संभव है | आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे | एक नए सौदे को अंतिम रूप देकर या एक नए व्यवसाय उद्यम में शामिल होकर व्यापार में एक बड़ी छलांग लगा सकते हैं | प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
व्यावसायिक रूप से आज का दिन शुभ रहने वाला है | पदोन्नति या व्यावसायिक बेहतरी का प्रबल संकेत नजर आ रहे है | आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा करेंगे और एक पुराना ऋण भी वसूल किया जा सकता है | स्वैच्छिक कार्य, योग, ध्यान और कलात्मक कार्य आपको संतुष्टि प्रदान करेंगे | बच्चे आपके लिए गर्व और खुशी का स्रोत बनेंगे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
रचनात्मक लोग जीवन में अच्छा करेंगे | आपकी कल्पना और रचनात्मकता आपको प्रगति की राह पर ले जाएगी | नई परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं और वित्तीय लाभ प्राप्ति के प्रबल संकेत है | शेयरों में निवेश के लिए अच्छा समय है | अपने शौक को विकसित करने के लिए यह एक अच्छा समय है | भविष्य में यह आपके लिए लाभदायक भी साबित हो सकती हैं | पारिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
खेल-प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे और वाहवाही भी मिलेगी | नौकरी करने वाले और व्यवसायी कुछ नई योजनाओं या प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं | आज आपको जटिल समस्याओं से उलझना पड़ सकता है | प्रेम संबंध मज़बूत होंगे और एकलों के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है | लाभ होगा और पुराना भुगतान भी मिल सकता है | यात्रा आपको एक नए उद्यम में प्रगति करने में मदद करेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है | आप भ्रमित रह सकते हैं, इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगें | स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है | उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा | आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे | आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा | आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर